आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
एसडीएम सगड़ी जब खुद पहुँचे डाकघर नौ हजार लोगों को स्पीड पोस्ट द्वारा भेजवाई नोटिस।
17 दिसम्बर तक दोनों पक्षो से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा।
मतदाता सूचियों से मृतकों के नाम काटने का मामला।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दोनों विधानसभा।
आज़मगढ़: सगड़ी निर्वाचन कार्यालय में विधानसभा 345 सगड़ी एवं 344 विधानसभा गोपालपुर के कुल नौ हजार बाहर रह रहे एव मृतको के नाम मतदाता सूची से विलोपित की शिकायत की गई थी।
सगड़ी निर्वाचनअधिकारी/उप जिलाधिकारी ने उनके घर डाक द्वारा नोटिस भेजकर 17 दिसंबर तक साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।
ऐसी दशा में यदि समय पर साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तो मृतकों के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ दिए जाएंगे।
पिछले महीने से चले मतदाता पुनरीक्षण के दौरान गांव में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर काफी माथापच्ची की और मृतकों एवं गांव में न रहने वालों की एक लिस्ट तैयार कर के लोगों से पूछताछ कर मतदाता सूचियों से नाम हटाए गए।
इनमें जो विदेश और विधानसभा से बाहर रहते हैं एवं जो मृत हो गए हैं ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए।
जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा शुक्रवार को कुल 9 हजार लोगों को डाक द्वारा स्पीड पोस्ट करके नोटिस भेजा और जवाब मांगा कि 1 सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करें।
जिससे कि ऐसे लोगों को मतदाता सूची से विलोपित या जोड़ा जा सके।
मामला काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि लगभग चार लाख के आसपास मतदाता सूची में नाम विधानसभा सगड़ी एवं साढ़े चार लाख के आस पास गोपालपुर विधानसभा में लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं।
जहां पर कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि जो लोग जिस परिवार में मृत हो गए हैं एवं विधानसभा क्षेत्र से बाहर रहते हैं या विदेश रहते हैं ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाए।
जिस पर फार्म भर कर उनके नाम काटने की कार्रवाई की जा रही है और तहसील पर दर्जनों कम्प्यूटर लगा कर फीडिंग की जा रही है। जिसे लेकर नोटिस भेजी गई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि दोनों विधानसभाओं में लगभग 9000 लोगों से 1 सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। यदि जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो ऐसे लोगों के नाम पुनः मतदाता सूची में दर्ज कर दिए जाएंगे।