Breaking News

सपा नेता उधम सिंह राठौर ने आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का किया उद्धघाटन


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया

खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए- उधम सिंह राठौर

समाजवादी की सरकार बनी तो सगड़ी में विकास को नया आयाम दुंगा

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा के रौनापार में समाजवादी नेता व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उधम सिंह राठौर ने आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि- खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए, जिससे शारीरिक मानसिक विकास होता है, सहयोग की भावना प्रबल होती है और टीम के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त होता है। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में आज तक हमारे प्रतिभावान बच्चों के लिए ढंग का एक भी खेल का मैदान नहीं है। जो कि विडंबना पूर्ण है। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए यहां एक स्टेडियम का निर्माण होना चाहिये। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने हमें मजबूत किया और समाजवादी की सरकार बनी तो सगड़ी में विकास को नया आयाम दुंगा।

और नया पुराने