Breaking News

बसपा नेता शंकर यादव ने कबड्डी का प्रतियोगिता किया उद्धघाटन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जनपद के सगड़ी  विधानसभा क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा शनिचरा दांन टाडी में एक दिवसीय विशाल डे नाइट बाल कबड्डी का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का बहुजन समाज पार्टी के सगड़ी विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो वहीं पर अपने नाम की शील्ड देकर व आर्थिक मदद देकर कमेटी के लोगों का सहयोग किया और कहा कि जनता ने ताकत दी तो सगड़ी विधानसभा का 20 साल के रुके कार्य को गति दूंगा और  खिलाड़ियों के लिए सगड़ी विधानसभा में एक भव्य स्टेडियम का निर्माण करूंगा और एक एक खिलाड़ी उस स्टेडियम में तरासे जाएंगे और यही खिलाड़ी आगे चलकर अपने देश प्रदेश गांव देहात का नाम रोशन करेंगे। इस  प्रतियोगिता में कुसीनगर बलिया मऊ जनपद के साथ आजमगढ़ क्षेत्र की की टीम भाग ली उद्धघाटन में घोसी व शनिचरा दान टाडी़ के बीच हुआ।

और नया पुराने