Breaking News

अनुप्रिया पटेल पहुंची आजमगढ़, बोली हाशिए पर खड़े समाज की लड़ाई सदैव लड़ता रहा है अपना दल एस।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आंदोलन कर रहे उनसठ हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी  पूरी।

 लोकतंत्र में नंबर का बड़ा खेल होता है --- अनुप्रिया पटेल

आज़मगढ़: अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सगड़ी विधानसभा के रामनगर कुकरौछी में आयोजित विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में संभावनाओं और लोकतंत्र में नंबर का बहुत बड़ा खेल है। अपना दल हाशिए पर पड़े समाज की लड़ाई सदैव से लड़ता रहा है। उनसठ हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलन कर रहे बेरोजगारों की मांग शीघ्र ही पूरी होगी। 
सगड़ी की धरती से अपना दल का बड़ा नाता है। दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल ने 1990 से लेकर अपने जीवन पर्यंत तक अनेक बार यहां पर आकर लोगों को जागृत किया।
विजय संकल्प यात्रा में घंटों देर से पहुंची अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सगड़ी की धरती हमारे पिता सोनेलाल पटेल के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है।उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा को स्थापित कर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया। दलित और पिछड़े समाज के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। अपना दल एस उनके संघर्षों को आज भी आगे बढ़ा रहा है। हम सामाजिक न्याय की चिंतन धारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1931 में जातीय आधार पर जनगणना की गई थी। 2021 में जनगणना की प्रक्रिया संचालित हो रही है, देश मे जनगणना जातीय आधार पर हो हम लोग इसके पक्षधर हैं।
अपना दल कमजोर वर्ग की आवाज है। जहां भी कमजोर वर्ग की आवाज उठाने की जरूरत रही है, अपना दल पीछे नहीं हटा है। संघर्षों के चलते प्रदेश और देश की सदन में हमारी भागीदारी हुई है। आने वाले चुनाव में हमें संघर्ष कर अपने नंबर के खेल को बढ़ाना होगा तभी दलित पिछड़े वर्ग को न्याय मिल पाएगा। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आने वाले चुनाव में आप को सोच विचार कर वोट करना होगा। भावना में बहकर किसी ऐसे प्रत्याशी का चयन नहीं कर देना है, जिससे आपको 5 साल पछताना पड़े। पिछले 5 साल के कामों को देख कर ही हमें 2022 में वोट देना होगा।
संकल्प यात्रा के पूर्व जिला महासचिव मालती सिंह ने तलवार और मुकुट देकर सम्मानित किया। चौरसिया समाज के लोगों ने भी मुकुट और गदा भेट किया। संकल्प यात्रा में जुटी भीड़ से गदगद दिखी अनुप्रिया पटेल ने लोगों को अपना दल को सहयोग देने की अपील की।
विजय संकल्प यात्रा सभा को अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश यादव, आवास विकास के उपाध्यक्ष राम लखन पटेल, जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल, सुजीत पटेल, पंकज पटेल, रमेश पटेल, सीमा पटेल, सरिता चौरसिया, शक्ति सिंह, राधेश्याम सिंह, राजवंत सिंह ने भी संबोधित किया।
अंत मे कार्यक्रम के आयोजक मालती सिंह के पति राकेश सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि - कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा। आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के विचारों से कार्यकर्ताओं को एक नई प्रेरणा मिली है। जो निश्चित रूप से आगे 2022 विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा है। 

और नया पुराने