Breaking News

किसानों का समय से खाद बीज उपलब्ध ना होने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना, जताया विरोध।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में आज सगड़ी विधानसभा के करैला साधन सहकारी समिति पर अजीत राय जिला महासचिव प्रभारी विधानसभा सगड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान अजीत राय ने कहा कि किसानों को समय से खाद बीज समितियों पर उपलब्ध नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही है, सरकार पूरी तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसे ना किसानों की चिंता है ना नौजवानों की चिंता है ना बेरोजगारों की चिंता है। अजीत राय ने कहा कि हापुड़ जिले में कल ही एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य करके उसकी लाश एक बक्से में पाई जाती है। जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री को वहां होना चाहिए था। 

और नया पुराने