Breaking News

गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आजमगढ़ जनपद के बगही धाम गांव निवासी शिव चंद्र गोंड़ जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश ने मीडिया के माध्यम से मांग किया है कि गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक निर्गत किए जाए। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में शासन का आदेश है कि हम लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। लेकिन आजमगढ़ जनपद में अभी तक आदेश का पालन नहीं किया गया। जिससे हमारे समाज के लोग आज भी उसका लाभ लेने से वंचित है। लेखपाल गांव में जाते हैं एक ही जगह पर बैठ कर के अपनी जांच पूरी कर लेते हैं। और जो उसमें पात्र होते हैं उनको वंचित रह जाना पड़ता है। हमारी मांग है शासन के आदेशों का अनुपालन करते हुए हम लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए।

और नया पुराने