Breaking News

अधिवक्ताओं ने आज एक बार फिर उपजिलाधिकारी सगड़ी के खिलाफ की नारेबाजी जताया विरोध।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़ : सगड़ी तहसील मुख्यालय में अधिवक्ताओं ने आज फिर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे तहसील परिसर में घूम कर विरोध जताया।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि हम लोग एसडीएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में यह प्रदर्शन कर रहे हैं। हम लोग चाहते हैं कि उनका जनपद से बाहर स्थानांतरण किया जाए इस संबंध में हम लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र को कल सीएम को देकर भी अवगत कराने का प्रयास किया है। हम लोग धरना प्रदर्शन तब तक करते रहेंगे जब तक इन का स्थानांतरण नहीं हो जाता हमारी मांगों पर यदि विचार नहीं किया गया तो अधिवक्ता संघ वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगा।



और नया पुराने