आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जानकारी के अनुसार बाइक सवार अजीत व पंकज गांव निवासी महावतगढ़ दो लोग बाइक से सवार होकर आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे कि बागखालिस बाजार के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई।
जिसमें बाइक सवार अजीत कुमार पुत्र विभूति निवासी महावतगढ़ कोतवाली जीवनपुर उम्र लगभग 25 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया, वही पंकज को भी हल्की चोटें आईं । ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे जीयनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।