Breaking News

सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री से मिलकर अजमतगढ़ ब्लॉक के प्रधानों की समस्याओं का कराया निस्तारण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी विधायक बन्दना सिंह और भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू ने अजमतगढ़ ब्लाक के प्रधानों की समस्याओं  को ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह "मोती सिंह" से मिलकर उन्होंने सामने रखा। जिस पर ग्राम विकास मंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश देते हुए की गई कार्यवाही पर रोक लगा दी है। 
ग्राम्य विकास मंत्री को अवगत कराया गया कि निरीक्षण की कार्यवाही सही ढंग से नहीं की गई है, तथा अभिलेखों का परीक्षण भी निरीक्षण के दौरान सही ढंग से नहीं किया गया है। विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों की जांच कराने का आदेश एवं उससे पूर्व ही सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का आदेश उचित नहीं है। जिस पर अपर आयुक्त मनरेगा उत्तर प्रदेश के निरीक्षण आख्या में दिए गए निर्देश के क्रम में कार्यवाही के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 
वही विधायक बंदना सिंह ने बताया की अजमतगढ़ विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराया था। जिसके प्रति में गंभीर रही और ग्राम्य विकास मंत्री से मुलाकात की। उनके सामने हमने अपने विधानसभा के प्रधानों की समस्याओं को रखा जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार करते हुए यह आदेश दिया है।

और नया पुराने