Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने प्राचार्य का फूंका पुतला , किया चक्का जाम।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने आज सुबह लगभग 1:11 बजे अपने विभिन्न मांगों को लेकर जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग स्थित गेट के सामने चक्का जाम कर दिया और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्ता का पुतला फूंक कर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि हम लोगों की मांगे जब तक मानी नहीं जाती हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
वहीं प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्ता ने बताया जहां मैं ने पठन-पाठन कार्य को बेहतर करने के लिए सभी शिक्षकों को पहले ही हिदायत दे रखी। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में अराजक तत्व ना आने पाए इसलिए हमने सभी छात्र छात्राओं को ड्रेस अनिवार्य कर दिया है। रही बात छात्रसंघ चुनाव की तो यूनिवर्सिटी जैसा निर्देश देगी उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।

और नया पुराने