Breaking News

54 लीटर अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: दिनांक- 21.01.2022 को जनपद के तीन थानों से कुल 54 लीटर अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। जिनका विवरण निम्नवत है-

थाना- अहरौला (01 अभियुक्त - 19 लीटर शराब) से उ0नि0 रामकृपाल सोनकर मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम बरईपुर पुलिया के पास से अभियुक्त 1. अब्दुल्ला पुत्र फरीद निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला, आजमगढ को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध 19 लीटर शराब बरामद किया गया।

थाना-  कोतवाली (01 अभियुक्त - 18 लीटर शराब) से उ0नि0 विनय कुमार दुबे मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम गुलामी का पूरा के पास से अभियुक्त 1. जयकिशन चौहान पुत्र केदार चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, आजमगढ़ को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध 18 लीटर शराब बरामद किया गया । 

थाना- तरवां (01 अभियुक्त - 17 लीटर शराब) से उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कबुतरा के पास से अभियुक्त 1. बलिराम यादव पुत्र सत्यदेव निवासी रामपुर, आजमगढ को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध 17 लीटर शराब बरामद किया गया।

और नया पुराने