Breaking News

कांग्रेस पार्टी की बैठक चुनाव जीतने की बनाई रणनीति।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा के चौकों में कांग्रेस पार्टी द्वारा सगड़ी विधानसभा से राना खातून को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही पार्टी से लोगों को कैसे जोड़े और पार्टी की नीतियों को लोगों से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ से आई कांग्रेस नेत्री प्रगति वाजपेई ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की, वही जिला महासचिव व सगड़ी प्रभारी ने सगड़ी के तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा की और बताया कि यदि जनता ने मौका दिया तो सगड़ी का विकास करेंगे। अंत मे सगड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राना ख़ातून ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव अहमद शमशाद, ब्लाक अध्यक्ष हरैया अरविंद जायसवार सगड़ी तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने