Breaking News

जीयनपुर: मारपीट में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जीयनपुर

आज़मगढ़: दिनांक 12.1.2022 को वादी मुकदमा श्री श्याम सुन्दर पुत्र बुद्धूराम ग्राम सुन्दर सराय बल्लो थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थानास्थानीय पर अभियुक्तगण 1. रामचरन 2. हरिचरन पुत्र दियादास 3. बाबू लाल 4. सुग्गन 5. विधि पुत्र हरिचरन 6. रामवृक्ष पुत्र ईनरू 7. पंकज पुत्र नन्दलाल निवासीगण सुन्दर सराय बल्लो थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के भाभी लालमती को गन्दी गन्दी गाली गुप्ता देना मना करने पर वादी के लड़के व परिवारीजन को घर में घुसकर लाठी डण्डा, ईंट पत्थर से बुरी तरीके से मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना मारपीट के दौरान वादी के लड़के विजय के सिर में गम्भीर चोटे आ जाने से मौके पर बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 23/2022 धारा 34/308/336/455/323/504/506 भादवि पंजीकृत कराया गया है । 
 दिनांक 03/02/2022 को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व मे उ.नि. छुन्ना सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 23/2022 धारा 34/308/336/455/323/504/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बाबूलाल पुत्र रामचरन निवासी सुन्दरसरायबल्लो थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को बवाली मोड से समय करीब 16.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रहा है । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 23/2022 धारा 34/308/336/455/323/504/506 भादवि ।  

गिरफ्तार अभियुक्त

बाबूलाल पुत्र रामचरन  निवासी सुन्दरसरायबल्लो   थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तारी करने वाली टीम–

1.उ.नि. छुन्ना सिंह  थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । 
2. का0 मनीष श्रीवास्तव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।

और नया पुराने