Breaking News

2022 विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान जानिए शहर के कौन कौन से मार्ग रहेंगे परिवर्तित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रूट डायवर्जन

आगामी दिनांक 10 फरवरी 2022 से  होने वाले  विधानसभा निर्वाचन 2022 हेतु नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट व तहसील सदर पर शन्ति सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न रूट डायवर्जन किया जाना प्रस्तावित हैं।

1. पंचदेव पेट्रोल पम्प से पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले लोग अपने वाहन जजी मैदान में पार्क कर पैदल कलेक्ट्रेट तक जायेगे। 

2. रैदोपुर तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन अपनी सुविधानुसार जजी मैदान या डी ए वी कॉलेज ग्राउण्ड में वाहन पार्क कर पैदल जायेगे।

 3. अग्रसेन चौराहा से सिविल लाइन या पुलिस ऑफिस की तरफ जाने वाले वाहन भी अपने सुविधानुसार जजी मैदान या डी ए वी ग्राउंड में पार्क कर पैदल जायेगे। 

 4. गांधी तिराहे से पुलिस ऑफिस होते हुए कलेक्ट्रेट या तहसील सदर जाने वाले वाहन डी ए वी कॉलेज में पार्किंग  होगी 

नोट- नामांकन स्थल तहसील सदर व कलेक्ट्रेट को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 10 फरवरी से नामांकन समाप्ति तक 

1. गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट तक कोई वाहन नही जायेगे

2. अग्रसेन चौराहे से पुलिस ऑफिस या सिविल लाइन की तरफ कोई वाहन नही जायेगे 

3. गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नही जाएगा 

4. पंचदेव तिराहे (पेट्रोल पम्प) से कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नही जाएगा
कलेक्ट्रेट में काम करने वाले अधिकारी /कर्मचारियों व अधिवक्ता गण जिनका पास /पहचान पत्र रहेगा जिनका वाहन अग्रसेन चौराहा से होते हुए कुँवर सिंह उद्यान गेट के सामने से कलेक्ट्रेट के नीचे बने पार्किंग में पार्क होगी

और नया पुराने