Breaking News

बसपा प्रत्याशी शंकर यादव को मिला भारत परिषद का समर्थन, गांव सरकार का मुद्दा उठाएंगे सदन में।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: : सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शंकर यादव को नैतिक पार्टी व भारत परिषद संगठन का समर्थन मिला है। दरअसल भारत परिषद संगठन आजकल गांव सरकार को लेकर आंदोलन पर है। और गांव सरकार लागू कराने के लिए मांग कर रहा है। लेकिन कोई भी राजनीतिक पार्टी या राजनेता इस मामले को सदन में उठाने को तैयार नहीं था। वही शंकर यादव ने इस मामले को सदन में उठाने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया जिस दिन मैं चुनाव जीतकर असेंबली में गया प्राथमिकता के साथ गांव सरकार का मुद्दा सदन में गूंजेगा और मैं पूरी ताकत के साथ गांव सरकार लागू कराने का प्रयास करूंगा।
जिसके बाद भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने एक बैठक कर यह बताया की गांव सरकार का मुद्दा शंकर यादव विधानसभा में उठाने के लिए तैयार हैं। इसलिए हम सब मिलकर शंकर यादव को समर्थन करेंगे। बेचू यादव ने सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित सुख दत्तनगर अपने निवास पर बैठक का आयोजन किया जिसमें गांव सरकार को लेकर चर्चा की गई।इस मौके पर बेचू यादव ने शंकर यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और आम जनता से शंकर यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की।

और नया पुराने