Breaking News

सगड़ी विधानसभा से सपा प्रत्याशी डॉ एचएन पटेल ने दाखिल किया पर्चा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र से सपा प्रत्याशी एचएन पटेल ने नामांकन कर चुके हैं। जिसके बाद लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सपा की नीतियों से जन-जन को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपा के सिपाही सगड़ी तहसील क्षेत्र के घर घर जाकर सपा की नीतियों से युवाओं महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। सबका सहयोग मिल रहा है। सबके साथ से अबकी बार प्रचंड बहुमत से सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के मन में संशय भी है की एचएन पटेल सगड़ी के नहीं है तो उनसे सगड़ी  का विकास अछूता रह जाएगा लेकिन मैं एचएन पटेल आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि आप मुझ पर विश्वास करें मैं आप सभी से वादा करता हूं कि आप सभी को किसी भी तरीके की कोई भी शिकायत करने का एक भी मौका नहीं दूंगा।

और नया पुराने