आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में सभी पार्टियों ने चरणबद्ध तरीके से अपने-अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया। जिसके बाद जनता ने समर्थन दिया इसी क्रम में नामांकन की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। शंकर यादव के नाम पर बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ठप्पा लगा कर मैदान में खड़ा कर दिया है। वही शंकर यादव ने नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कहा कि बसपा ने मुझे जो जिम्मेदारियां दी हैं उनको पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा और सगड़ी में एक बार फिर से बसपा का ही विधायक बनेगा और सगड़ी का विकास करेगा उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही सगड़ी की जनता का सेवा कर रहा हूं उन्होंने बताया कि सगड़ी का एक बड़ा तबका जो देवराआँचल में प्रवास करता है तमाम तरीके की परेशानियों से जूझता रहता है सगड़ी का लाल हूं और उनकी समस्याओं से वाकिफ हूं मैं विधायक बंद कर देवराआँचल के लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने का काम करूँगा।