Breaking News

गांव सरकार का मामला उठेगा सदन में भारत परिषद ने उतारा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव गांव सरकार को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान उन्होंने गांव सरकार का मुद्दा सदन में उठाने के लिए लगभग सभी पार्टियों के नेताओं से बातचीत की लेकिन कोई भी गांव सरकार के मुद्दे को सदन में उठाने या अपने चुनावी मेनिफेस्टो में लाने पर सहमति नहीं जताई। सभी पार्टियों और नेताओं से बातचीत के बाद जब उन्हें लगा कि गांव सरकार का मुद्दा कोई भी उठाने को तैयार नहीं है तब उन्होंने खुद अपने ही कार्यकर्ताओं को सदन में भेजकर गांव सरकार लागू करवाने की कवायद छेड़ दी। वही नैतिक पार्टी ने गांव सरकार के मुद्दे पर अपनी सहमति जताई। जिसके बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडे ने अपने कार्यकर्ताओं को सदन में भेजने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी। हालांकि उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर अभी प्रत्याशी तो नहीं उतारे गए हैं, लेकिन आजमगढ़ के गोपालपुर में प्रत्याशी के रूप में सुभाष यादव जो कि भूतपूर्व सैनिक भी हैं उनको प्रत्याशी बनाया गया है। इस संबंध में बेचू यादव ने बताया कि हमारी मांग को किसी भी पार्टी ने सदन में उठाने की बात नहीं कही, लेकिन नैतिक पार्टी ने अपना पुरजोर समर्थन दिया है। हम लोग मिलकर प्रत्याशियों को उतारेंगे और चुनाव लड़ेंगे और फिर सदन में भेजकर गांव सरकार लागू करवाएंगे। ताकि हमारे प्रदेश में अन्याय भ्रष्टाचार शोषण खत्म हो, युवाओं को रोजगार मिले और आम जनता का काम गांव में ही हो सके। गांव गुलाम नहीं बल्कि अपने आप को आजाद महसूस कर सके।
आज गोपालपुर विधानसभा के कादीपुर बडहरडीह गांव में भारत परिषद की एक बैठक हुई। जिसमें गांव सरकार को लेकर के चर्चा की गई और साथ ही गोपालपुर विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में सुभाष यादव को मनोनीत किया गया।
इस दौरान बेचू यादव ने सुभाष यादव को जीत दिलाने के लिए लोगों से अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने