Breaking News

सगड़ी विधानसभा सेे शंकर यादव बसपा प्रत्याशी घोषित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: विधानसभा सगड़ी से बसपा ने शंकर यादव को बसपा प्रत्याशी घोषित किया है सभी बसपा कार्यकर्ताओं में शंकर यादव को प्रत्याशी के रूप में देखकर खुशी जताई है हालांकि उत्तर प्रदेश में जातिगत राजनीति शुरू है इसी बीच भाजपा ने भी सगड़ी में अपना दांव खेला है चाहे कांग्रेस हो या भाजपा या फिर सपा ही क्यों ना हो सभी ने अपने जातिगत समीकरण को भागते हुए अपने-अपने प्रत्याशियों को उतारा राजनीति में माहिर बसपा प्रमुख मायावती ने भी बसपा से शंकर यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव की तीर छोड़ दी है। सभी पार्टियों यादव प्रत्याशी कोई नहीं था फिलहाल सपा के काफी वोट शंकर यादव के आ जाने से कट  सकते हैं जिसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बसपा प्रमुख ने अपने बयान में जो बातें कही थी वह सामने दिख रही है ऐसा कहा जा सकता है कि बसपा ने शंकर यादव को चुनाव मैदान में उतार कर सपा एवं भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच लड़ाई गंभीर कर दी है। शंकर यादव कहते हैं कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की पार्टी है बसपा बहन कुमारी मायावती ने हमेशा सही शोषित वंचित दलित के लिए लड़ाई लड़ी है और सगड़ी की जनता आज बदलाव चाहती है अबकी बार सगड़ी की जनता बहन कुमारी मायावती के फैसले से खुश हैं और 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश एक बार फिर खुशहाल प्रदेश बनेगा वहीं उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सगड़ी की जनता से ज्यादा से ज्यादा मत देकर बहन कुमारी मायावती के पक्ष में वोट की अपील की।



और नया पुराने