Breaking News

भीषण सड़क हादसा 4 की मौत 6 जख्मी, एनएच 233 बाईपास के पास घर में घुसी कार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़: कप्तानगंज थाने के बालवर गंज बाजार के समीप कप्तानगंज बाजार से पहले NH 233 बाईपास के समीप अयोध्या की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार सड़क किनारे चंद्रजीत यादव पुत्र सूबेदार यादव के घर में घुस गई।
घर के बाहरी पशुशाला था जिसमें भैंस बंधी थी और वहां लोग खड़े हुए थे। घटना में बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार व एक बाइक सवार समेत 8 लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया एक भैंस की भी मौत हो गई और अन्य भैंस के पैर टूट गया।
चारों तरफ चीख पुकार मची थी। आसपास के लोग मौके पहुंचकर राहत में जुटे थे सूचना के बाद पुलिस पहुंची घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। 


एसपी अनुराग आर्य ने मौके का किया निरीक्षण बोले दोषियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही।

आज़मगढ़: आज दिनांक 27.03.2022 को कप्तानगंज थाने के बालवर गंज बाजार के समीप हुई सड़क दुर्घटना में 04 व्यक्ति की मृत्यु एवं 06 व्यक्तियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जिला अस्पताल में घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। साथ ही चिकित्सकों से पीड़ित व्यक्तियों के समुचित ईलाज के सम्बन्ध में वार्ता की गई। तथा एसपी द्वारा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

और नया पुराने