Breaking News

शंकर फ्यूचरस्टिक स्कूल की छात्रा श्रेया मौर्य ने दसवीं की परीक्षा में 92.8 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया विद्यालय का मान।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित शंकर फ्यूचरस्टिक स्कूल करैला में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा श्रेया मौर्य ने विद्यालय सहित परिवार का मान बढ़ाया है। श्रेया ने दसवीं के एग्जाम में 92.8% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद विद्यालय परिवार की तरफ से और क्षेत्र के लोग उत्साह वर्धन के साथ बधाई भी दे रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों की शिक्षा पर हमारा विशेष ध्यान रहता है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े। उन्होंने श्रेया सहित विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वही स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक यादव ने कहा कि हमारा यही उद्देश्य है कि हमारे यहां जितने भी बच्चे पढ़ने आते हैं। हम उन्हें बेहतर शिक्षा दें। ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो। वही प्रथम स्थान पाने के बाद श्रेया से बातचीत की गई श्रेया ने बताया कि हमको विद्यालय के शिक्षकों के साथ परिवार का भी सहयोग मिलता रहा है कड़ी मेहनत के बाद ही यह सफलता मिल पाई है मेरा प्रयास आगे निरंतर जारी रहेगा।

और नया पुराने