Breaking News

बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने विद्यालय का किया निरीक्षण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: आगामी 24 मार्च को शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट है और तैयारियों में जुट गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है।
आज उपजिलाधिकारी सगड़ी ने आज विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित होने वाली परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा किसान  इंटर कालेज मधनापार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं को संचालित होने को लेकर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया नकल विहीन परीक्षा संचारित करानी है। किसी प्रकार की अराजकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यालयों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की लेकर विद्यालयों में तैयारियों का जायजा लिया।

और नया पुराने