आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़ :होली पर शांति व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए बैठक की गई। जिसमें त्योहारों को मनाने के लिए रणनीति बनाई गई। आपको बताते चलें कि होली और शब-ए-बरात को लेकर धर्मगुरुओं और स्थानीय स्तर पर गठित समिति सदस्यों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सभी से भाईचारे के साथ होली का त्योहार व शब-ए-बरात मनाने की अपील की। रूद्र भान पांडेय क्राइम इंस्पेक्टर ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है। शांति पूर्वक तरीके से मनाएं। शरारती तत्वों पर नजर रखकर पुलिस का सहयोग करें।