Breaking News

रोवर रेंजर के बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: आज दिनांक 14 मार्च 2022 को श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के रोवर रेंजर के बच्चों को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। यह बच्चे दिनांक  12 व 13 मार्च को जनपद रोवर रेंजर समागम में प्रतिभाग हेतु गए थे, जिसमें पोस्टर ,निबंध ,कैंप फायर पूल ,सेंड स्टोरी ,आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए तथा स्थान प्राप्त किया।सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्त, प्रभारी डॉ प्रदीप राय ,डॉक्टर शिव शंकर वर्मा , उमाकांत मिश्र आदि लोग उपस्थित थे। प्राचार्य ने सभी बच्चों को बधाई एवं आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया।

और नया पुराने