आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक।
दुकानों से लेकर फुटपाथों पर भी लोग ठेले लगाकर पिचकारी और रंग बेच रहे हैं
बाजार में रंग-अबीर, पिचकारी, पापड़ की दुकानें सज गई हैं
आज़मगढ़ :सगड़ी तहसील क्षेत्र में होली के त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी हैं। दुकानों से लेकर फुटपाथों पर भी लोग ठेले लगाकर पिचकारी और रंग बेच रहे हैं। हर तरफ गुलाल, रंग और पिचकारी लेने वालों की भीड़ नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस समय बाजार में ज्यादा संख्या में होली की खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। होली नजदीक आ गई है बस कुछ दिन ही शेष बचे हैं पर्व पर रंग, पकवान और नए कपड़ों का खास महत्व रहता है।
नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी शुरू कर हो गई है। इसी के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में रंग-अबीर, पिचकारी, पापड़ की दुकानें सज गई हैं।
नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी शुरू कर हो गई है। इसी के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में रंग-अबीर, पिचकारी, पापड़ की दुकानें सज गई हैं।