आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर दिनांक 22/03/2022 से लगा हुआ है। यह शिविर 28/03/2022 तक लगना है। आज शिविर का दूसरा दिन है।
सुबह स्वयंसेवक सेविकाओं ने साफ-सफाई व श्रमदान का कार्य किया। मदर टेरेसा ग्रुप की छात्राओं ने रंगोली बनाया जो प्रकृति से संदर्भित रही। सरस्वती वंदना राजनन्दिनी व स्वागत गीत ममता सोनी ने प्रस्तुत किया।
स्वयंसेवक/ सेविकाओं में डायरी का वितरण किया गया व डायरी में छपे हुए गानों का अभ्यास कराया गया। डायरी से जूही सिंह पटेल ने-"सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा" सपना ने "नौजवान आओ रे नौजवान गाओ रे" जयदेव चौहान "बदलेंगे तस्वीर गांव की हम एन.एस.एस के नौजवान।
तेजस्वनी गोड़ जो B.A भाग-2 की छात्रा हैं। इन्होंने कुछ खड़े होकर करने वाले आसन, बैठकर, पीठ एवं पेट के बल लेटकर करने वाले आसन स्वयंसेवक/सेविकाओं को दिखाया। संस्था के प्राचार्य डॉ० कैलाश नाथ गुप्त ने राष्ट्रीय स्तर के योगा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के उपलक्ष में छात्र/ छात्राओं के बीच तेजस्वनी गोड़ को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था के प्राचार्य डॉ० कैलाश नाथ गुप्त ने कहा कि योग का अर्थ होता है जुड़ना। आप सबसे पहले अपने विषय से जुड़ीये। जब विषय से जुड़ेंगे तो रोटी कमाने की ओर अग्रसर होंगे। आपने ढेर सारे उदाहरण देकर स्वयंसेवक/ सेविकाओं को अनुशासित व संयमी जीवन जीने की प्रेरणा दी।
योग आचार्य श्री शंकर प्रसाद जी ने कहा कि सूर्यनमस्कार 12 स्टेप में है, 7 आसन होते हैं और 5 आसन रिपीट होता है। यदि रोजाना योगासन जो करेगा, वह स्वस्थ व सुखी रहेगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० राजेश यादव ने स्वयंसेवक/सेविकाओं से प्रश्न पूछ कर उनका उत्साह बढ़ाया व प्रेरित किया और छात्र/ छात्राओं को अनवरत अध्ययन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के समय राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक/सेविकाए उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० शैलेश पाठक ने छात्र/छात्राओं को "कर्म ही पूजा है" की बात बताया, साथ ही बताया कि काम से ही लोग पहचाने जाते हैं। डॉ० पाठक ने संचालन का कार्य किया व आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।