आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
प्रवेश पत्र बदलकर दूसरे की परीक्षा दे रहे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा।
उपजिलाधिकारी सगड़ी ने निरीक्षण के दौरान किया कार्रवाई।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही परीक्षा में बुधवार के दिन हाई स्कूल की प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित स्टैटिक मजिस्ट्रेट संजीव सिंह के खिलाफ उपजिलाधिकारी सगड़ी ने निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज हैदराबाद में दूसरे विद्यार्थी की जगह पर परीक्षा दे रहे एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का थानाध्यक्ष रौनापार को निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि राम शरीख स्मारक इंटर कॉलेज बिलरियागंज में जिला नेहरू युवा केंद्र अधिकारी संजीव सिंह को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था। बुधवार की सुबह की पाली में जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मैं मौके पर मौजूद हूं। लेकिन केंद्र पर जाने पर संजीव सिंह मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार सगड़ी के द्वारा परीक्षा संपन्न कराई गई। कार्य में लापरवाही और गलत संदेश देने के कारण उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज हैदराबाद में एक व्यक्ति को दूसरे की जगह पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। रौनापार पुलिस को हिरासत में देकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।