Breaking News

बरदह: दि-6.04.22 को कोदहरा मे घटित घटना मे 03 वांछित अभि0 गिरफ्तार व 02 अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: दिनांक- 07.04.22 को उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 85/22 धारा- 307,458,323,504,506,34 भादवि की विवेचना एवं नामजद अभियुक्तो की तलाश में बरौना बाजार मे मौजूद थे कि सूचना मिली कि मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शनि, साहिल, आसिफ एवं अभियुक्ता रिजवाना व सैरूनिशा कुछ और अन्य ब्यक्तियो के साथ बैठकर विचार विमर्श एवं आगे की योजना तैयार कर रहे है,  इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय हमराह द्वारा कोदहरा गांव मुल्तान के घर के पास पहुँचे तो अचानक पुलिस वालो को देखकर दो महिला घर के अन्दर जाने लगी तो महिला आरक्षी के सहयोग से रोक लिया गया तथा अन्य लोग तितर बितर होकर अपने अपने घर को जाने लगे तो हमराही कर्मचारीगण की मदद से तीन ब्यक्तियो को रोक लिया गया नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम शनि पुत्र मो0 रईश ,साहिल पुत्र मुल्तान ,आशिफ उर्फ सोनू पुत्र जमालुद्दीन निवासीगण कोदहरा तथा महिला का नाम पता पूछा गया तो क्रमशःअपनी नाम रिजवाना पत्नी मुल्तान और सैरूनिशा पत्नी रईश निवासीगण ग्राम कोदहरा थाना बरदह आजमगढ़ बतायी दोनो महिला अभियुक्तो व अपचारी किशोर को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में तथा अभियुक्त आसिफ उर्फ सोनू को समय 09.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।तथा नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।

पंजीकृत अभियोग- 

मु0अ0सं0 85/22 धारा- 307,458,323,504,506,34 भादवि थाना बरदह आजमगढ 

गिरफ्तार अभियुक्त –   

1- आशिफ उर्फ सोनू पुत्र स्व0 जमालूद्दीन साकिन कोदहरा थाना बरदह आजमगढ़
2- रिजवाना पत्नी मुल्तान साकिन कोदहरा थाना बरदह आजमगढ़
3- सैरूनिशा पत्नी रईश साकिन कोदहरा थाना बरदह आजमगढ़
4- 02 आपचारी थाना बरदह आजमगढ़

पुलिस टीम- 

1- उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह थाना बरदह आजमगढ़

और नया पुराने