Breaking News

कप्तानगंज: अज्ञात द्वारा मोटरसाइकिल छिनकर भागने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: दिनांक 19.02.22 को रवीन्द्र नाथ सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह हाल पता श्री दुर्गा जी इण्टर कालेज सिधारी आजमगढ़ मूल निवासी ग्राम रामपुर पो0 अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ थाना स्थानयीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक- 18.02.22 को समय करीब 21.30 बजे रात्रि में खुद की मोटर साइकिल से पासीपुर से निमन्त्रण से लौट रहे थे, जैसे ही छाता का पुरा कप्तानगंज पुल ओवरब्रिज के उपर पहुंचे तो पहले से खड़े तीन नये उम्र के अज्ञात लड़को द्वारा आवेदक की गाड़ी को रोकवाकर छिन कर लेकर भाग गये, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0-42/22 धारा-392 भादवि बनाम तीन व्यक्ति अज्ञात के पंजीकृत किया गया  जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार द्वारा संपादित की जा रही है ।  
दिनांक- 02.04.2022 को  थानाध्यक्ष संजय कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अज्ञात व्यक्तियों की तलाशी की जा रही है थी कि सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति लूट की मोटर साईकिल के साथ कही जाने के इरादे से मदुरी की तरफ से हाईवे के नीचे दाहिनी तरफ से उतरकर अहिरौला को जाने वाली सड़क पर पुल के नीचे खड़ा है, इस सूचना पर थानाध्यक्ष हमराही कर्मचारीगण व उ0नि0 कमला सिंह यादव व उ0नि0 जितेन्द्र सिंह को उपरोक्त स्थान पर पहुँचने हेतु बताया गया।  प्रकाश में आये अभियुक्त कृष्ण मोहन यादव उर्फ गोलू पुत्र इन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम खरकौली(पकड़ी) थाना कप्तानगंज आजमगढ़ को समय 00.22 बजे  पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मेरे पास यह मोटर साईकिल लूट की है जिसे मै तथा मेरे साथियों ने मिलकर इसी पुल के उपर से दिनांक 18.02.22 को रात्रि करीब 9.30 बजे लूटी थी उसी के डर से मै भाग रहा था । 

पंजीकृत अभियोग-   

मु0अ0सं0 42/22 धारा 392 भादवि व बढ़ोतरी धारा 411/414/420/467/468 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1.  कृष्ण मोहन यादव उर्फ गोलू पुत्र इन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम खरकौली(पकड़ी) थाना कप्तानगंज आजमगढ़

बरामदगी-   

1.एक अदद लूट की गयी मो0सा0 वाहन नम्बर UP50AF4078 चेचिंस नम्बर-MBLHA11AEE9A04832 
2. एक अदद मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर वाहन सं0  UP50BU6885 (घटना कारति करने में प्रयुक्त वाहन) 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम – 

1. थानाध्य़क्ष संजय कुमार  थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ 
2. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह उ0नि0 कमला सिंह यादव थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़
3. का0 प्रमोद कुमार का0 मो0 जावेद का0 विनय शंकर मिश्रा का0 रवि थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़

और नया पुराने