आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 28 अप्रैल-- भारतीय खाद्य निगम अन्नागार आजमगढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की सराहना करते हुये इस योजना को अन्त्योदय के उत्थान का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने इस योजना के क्रियांनयन के लिए भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा श्रमिको के योगदान की भी सराहना की।
इस अवसर पर प्रबंधक शिवपाल यादव, मृत्युंजय राय, केके सक्सेना, बृजेश तिवारी, ईशान जौहरी तथा कर्मचारी एवं श्रमिक गण उपस्थित रहे।