आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: थाना कोतवाली जीयनपुर अंतर्गत सुखमदत्त नगर निवासी जय राम प्रजापति ने विपक्षी पर आरोप लगाया की पैसे के लेनदेन को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुझसे बार-बार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है जब मैंने मना कर दिया तो हम को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जाने लगी। जिस के संबंध में हमने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत भी कराया है। हाल ही में मेरे खिलाफ फर्जी तरीके से थाने में तहरीर देकर पुलिस और वन विभाग द्वारा मुझे फंसाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित ने बताया कि मीडिया के माध्यम से हम पर आरोप लगाया गया कि हमने हरा नीम का पेड़ काटा है मौके पर अधिकारी जाकर जांच कर ले पेड़ तो वही है, लेकिन खबर दिखाने वाली मीडिया ने सच्चाई नहीं दिखाई। इसके अलावा पीड़ित ने और भी क्या कुछ कहा आप भी सुनिये।