Breaking News

जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक कर साफ-सफाई के प्रति किया जायेगा जागरूक – जिला अधिकारी 

घर के आस-पास रखें साफ-सफाई, करें मच्छरदानी का प्रयोग 

आजमगढ़, 2 अप्रैल 2022: जनपद में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय परिसर से जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर विभागीय जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभाग सहयोग एवं समन्वय बनाकर, जन-जागरूकता व जन-सहभागिता के साथ कार्य करेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आईएन तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा  कि आज 2 अप्रैल को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ के मौके पर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।  जिसमें पोस्टर व बैनर के साथ आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी रैली में मौजूद रहे। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के मद्देनजर विभाग की पूरी तैयारी है।    रैली में संचारी रोगों से बचाव के उपकरण जिसमें फागिंग मशीन,लार्वा साईडर पंप, आदि उपकरणों को भी रखा गया।  साथ ही आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक कर साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।   
यह अभियान 2 तारीख से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा | जिसमें दस्तक अभियान 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा।  साथ ही फ्रंट लाईन वर्कर द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के  घर-घर सर्वे अभियान में इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), टी.बी. के संभावित मरीजों व कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर सूची बनायी जायेगी।
जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) शेषधर द्विवेदी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूअत 2 अप्रैल से 15 अप्रैल तक और दस्तक अभियान 15 से 30 अप्रैल तक चलाया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जायेंगी। जिसके के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की निगरानी की जायेगी।  कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो यह सुनिश्चित किया जायेगा। ग्रामीण व मलिन बस्तियों में पीने के पानी की जांच भी की जायेगी। इसके साथ ही आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे अभियान के तहत हर दूसरे घर में संचारी अभियान जागरूकता पोस्टर भी लगाया जायेगा।
डीएमओ शेषधर द्विवेदी ने बताया की संचारी रोगों व दिगामी बुखार की रोकथाम अभियान के साथ ही दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के लिये प्रचार एवं प्रसार से संबंधी गतिविधियों को संचालित करेंगी। इसके साथ-साथ आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा अन्य रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध करेंगी। मुख्य रूप से पांच बिन्दु है - बुखार, इंफ्लुएंजा,दिमागी बुखार, टीबी, कुपोषण और दिव्यांगता पर ही विशेष फोकस करना है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में निगरानी समितियों की अहम भूमिका होगी। निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग व कोविड के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता द्वारा परिवार में किसी सदस्य को बुखार या परिवार के किसी सदस्य दो सप्ताह से ज्यादा खांसी व सांस लेने में दिक्कत तो नहीं है या परिवार में किसी का वजन कम हो रहा हो या किसी बच्चे के स्वास्थ्य का स्तर सामान्य से कम तो नहीं| ऐसे परिवारों के मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौपेंगी। 
इस अभियान में 12 विभागों को शामिल किया गया है।  जिसमें नगर निगम जिला पंचायत, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार पोषाहार विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग तथा नगर विकास विभाग हैं।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार, डॉ एके सिंह, डीएमओ शेषधर  द्विवेदी व समस्त मलेरिया स्टाफ मौजूद रहे।

और नया पुराने