आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज हिंदू नव वर्ष 2079 के शुभ अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने आजमगढ़ नगर में कलेक्ट्रेट के पास वहां के व्यापारियों को मां दुर्गा की फोटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हम सभी को हिंदू नव वर्ष बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाना चाहिए और हिंदू नव वर्ष के दिन अपने अपने घरों पर एक भगवा ध्वज लगाकर पूजा अर्चना करना चाहिए और हमें अपने समाज में यह संदेश देना चाहिए कि हम लोग अपना हिन्दू नव वर्ष त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाएं
इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव रजनीश राजू अमन श्रीवास्तव जिला मंत्री केशव सिंह विक्रांत आदि लोग उपस्थित रहे।