Breaking News

संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी– सीएमओ

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सघन मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण शुरू।

दूसरे चरण में 19128 बच्चों व 4424 गर्भवती को किया जाएगा प्रतिरक्षित 

आजमगढ़, 7 अप्रैल 2022 : जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 4.0 का दूसरा अभियान शुरू किया गया है।  इस अभियान के दौरान नियमित टीकाकरण से छूटे दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को टीके से प्रतिरक्षित किया जायेगा।  जो लाभार्थी प्रथम चरण के योजना का लाभ नहीं ले सके या चिन्हीकरण से छूट गए हैं। दूसरे चरण में गर्भवती और शून्य से दो वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जायेगा।  बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी का। 
डॉ तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान लक्ष्य 25558 के सापेक्ष कुल 24978 शून्य से दो वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण किया गया।  साथ ही गर्भवती के लक्ष्य 6004 के सापेक्ष 5714 गर्भवती को टीकाकृत किया गया।  दूसरे चरण में 19128 बच्चों व 4424 गर्भवती को प्रतिरक्षित किया जाएगा।   
चिकित्सा अधिकारी/योजना के नोडल अधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले भर में प्रत्येक गली और मोहल्ले व मलिन बस्तियों, भट्टे आदि पर काम पर जाने वाली माताओं के साथ जाने वाले बच्चों को उन स्थानों पर छूटे हुए शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती  का जाकर नियमित टीकाकरण किया जाएगा | विभाग द्वारा शून्य से दो वर्ष की आयु तक के बच्चों और गर्भवतियों को चिह्नित किया है। 
डॉ संजय कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के समय महिलाओं में रोग-प्रतिरोधक क्षमता कुछ कम हो जाती है। इससे गर्भवती और गर्भ में पल रहे शिशु को संक्रमण हो सकता है।  गर्भावस्था दौरान गर्भवती के नियमित टीकाकरण से माँ व गर्भ में पल रहें शिशु को कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही छोटे बच्चों में बीमारी से लड़ने की क्षमता कम होती है इसलिए टीकाकरण के द्वारा उन्हें जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकें। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को 13 तरह की बीमारियों से बचाने एवं गर्भवती को टीडी का टीका लगाया जाएगा।

और नया पुराने