आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के जलालपुर जगनन्दन पट्टी में नाली के पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपा आपको बता दें कि गाटा संख्या 514 रकबा में भूमिधर गड्ढा है जिस पर ग्राम सभा के लोगों ने पानी व बरसाती पानी सरकारी नाले में माध्यम से उस गड्ढे में जाता था परंतु गांव के कुछ मनबढ़ों लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया और और सरकारी नाली को जाम कर दिया जिस मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर को प्रार्थना पत्र सौपा। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि भले ही केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाने में लगी है लेकिन अधिकारी योग के कारण कुछ गांव में अभी साफ सफाई नहीं हो पा रही है जिसको लेकर हमने उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर को प्रार्थना पत्र दिया और हमारी नाली की समस्या नाली की पानी निकासी जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। जब इस संबंध में उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर से पूछा गया उन्होंने आश्वासन दिया की इस मामले की जांच कर कर दोषियों को पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर शीला उषा देवी रीता देवी कुल परी सोनी दिनेश सोनी अनुराधा सोनी नाथ सेठ अनिरुद्ध सेठ मनोज सेठ धर्मेंद्र कनौजिया जगदंबा सोनी आदि लोग मौजूद रहे।