आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 25 मई-- अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड आजमगढ़ ने बताया कि बाढ़ कार्यों को सुचारू रूप से सम्पादन करने हेतु बाढ़ सम्बन्धित सूचनाओं को अधिकारिक स्तर पर आदान-प्रदान हेतु कार्यालय बाढ़ खण्ड, आजमगढ़ में 01 जून 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक के लिए एतद्द्वारा बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष 24 घण्टे नियमित रूप से कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष नं0 05462-246167 एवं मो0नं0 9161626208 है।
कक्ष के संचालन हेतु पाली क में रामलाल यादव सींचपर्यवेक्षक, रामजनक यादव सींचपाल, बालचन्द्र यादव चपरासी, जिसमें पाली इन्चार्ज रामलाल यादव तथा कक्ष इन्चार्ज सहायक अभियन्ता प्रथम, पाली ख में शिवनाथ यादव सींचपर्यवेक्षक, रूपा पाल सींचपाल, सुनील कुमार चपरासी, जिसमें पाली इन्चार्ज शिवनाथ यादव तथा कक्ष इन्चार्ज सहायक अभियन्ता प्रथम, पाली ग में अनिल कुमार तिवारी सींचपर्यवेक्षक, हरिश्चन्द्र राम सींचपाल, धर्मराज सिंह चपरासी, जिसमें पाली इन्चार्ज अनिल कुमार तिवारी तथा कक्ष इन्चार्ज सहायक अभियन्ता प्रथम, पाली घ में रोहित कुमार सींचपर्यवेक्षक, भानू राय सींचपाल, ओमकार चपरासी, जिसमें पाली इन्चार्ज रोहित कुमार तथा कक्ष इन्चार्ज सहायक अभियन्ता प्रथम की ड्यूटी लगायी गयी है।
बाढ़ कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी अनिवार्य रूप से पाली ग्रुप के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन निर्धारित समयानुसार करेंगें। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में बाढ़ सम्बन्धित सूचनाएं गेज आदि दूर संचार एवं अन्य माध्यम से प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को भेजने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व कक्ष इन्चार्ज एवं पाली इन्चार्ज का होगा। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में प्राप्त आकस्मिक सूचनाएं आवश्यक रूप से बाढ़ पंजिका रजिस्टर में दर्ज की जायेगी तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराना होगा। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी अवकाश पर जाने से पूर्व प्रार्थना पत्र पाली इन्चार्ज एवं कक्ष इन्चार्ज से पूर्व स्वीकृति के उपरान्त ही प्रस्थान करेगा। ऐसा न करने पर सम्बन्धित कर्मचारी को दण्डित किया जायेगा। कक्ष में पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति कक्ष इंन्चार्ज द्वारा इनके सम्बन्धित खण्ड को प्रत्येक माह के 18 तारीख तक भेजना अनिवार्य होगा। सहायक अभियन्ता द्वितीय बाढ़ खण्ड आजमगढ़ को यह निर्देश दिया जा रहा है कि महुला गढ़वल तटबन्ध के डिघिया नाला से गेज प्रतिदिन प्राप्त कर बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सुबह 8.00 बजे का गेज शाही सेन्ट्रल पुल से प्राप्त करने हेतु हरिशंकर यादव को निर्देशित किया गया है।