Breaking News

प्रधानमंत्री द्वारा 31 मई 2022 को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम निर्धारित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 25 मई-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 31 मई 2022 को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल तरीके से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संवाद कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन, उसके प्रभाव तथा इनके सुधार पर भी चर्चा किया जाना निर्धारित है।
उपरोक्त आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में जनपद स्तर पर भारत सरकार के मा0 मंत्रीगण/सांसद/जिला पंचायत अध्यक्ष/महापौर/अध्यक्ष स्थानीय निकाय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य, उल्लिखित 15 कार्यक्रमों/ योजनाओं से आच्छादित प्रत्येक के लगभग 20-20 लाभार्थी, जिले के गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी/बैंकर/सिविल सोसाइटी संगठन, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत सदस्य आदि जिला स्तरीय समारोह में लगभग 500 से 1000 प्रतिभागी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। 
उक्त के अतिरिक्त यह कार्यक्रम विकास खण्ड स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें ब्लाक प्रमुख, सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यगण सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त चिन्हित योजनाओं के लाभार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। विकास खण्ड स्तरीय समारोह में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की संख्या 500 रहेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्र पर भी आयोजित किया जाना निर्धारित है, जिनमें वैज्ञानिकगण, कृषक बन्धु एवं लाभार्थीगण सम्मिलित होंगे, जिनकी संख्या 500 होंगी। 
उपरोक्त कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजित कराये जाने के लिये केके सिंह परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आजमगढ़ को ओवर आल नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक स्तर पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर अपने कुशल मार्गदर्शन में सन्दर्भित शासनादेश में प्रदत्त व्यवस्था के अनुसार यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे तथा प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर आयोजित किये जाने वाले उक्त कार्यक्रम से सम्बन्धित फोटोग्राफ आदि भी सम्बन्धित से प्राप्त कर संकलित किये जायेंगे।

और नया पुराने