Breaking News

निजामाबाद: युवती की अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसा व गहना लेने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 28.05.2022 को वादी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मेरी पौत्री का अश्लील फोटो बनाकर 1. अभिषेक तिवारी उर्फ हैप्पी पुत्र हरिहर निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ 2. अजय तिवारी उर्फ टंकी पुत्र शिवाश्रय तिवारी निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ  द्वारा वायरल करने की धमकी देकर पैसा व गहना लिया गया, के सम्बन्ध में प्रा0 पत्र दिये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 198/22 धारा- 380, 420, 384, 354 घ (1)(2) भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।   
दिनांक- 28.05.2022 को उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराहीयान द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर व मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण बड़य़ा मोड़ पर खड़े है  कही भागने की फिराक में हैं. जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर मौके पर जाकर दोनो व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये ब्यक्त का नाम पता पुछा गया तो एक ने अपना नाम अभिषेक तिवारी उर्फ हैप्पी पुत्र हरिहर निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम अजय तिवारी उर्फ टंकी पुत्र शिवाश्रय तिवारी निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ बताया कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । 

पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0 198/22 धारा- 380, 420, 384, 354 घ (1)(2) /457, 354 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़ । बढोत्तरी धारा- 457, 354 भादवि ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
       
1. अभिषेक तिवारी उर्फ हैप्पी पुत्र हरिहर निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2. अजय तिवारी उर्फ टंकी पुत्र शिवाश्रय तिवारी निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ  
 
गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी  थाना निजामाबाद, आजमगढ
2.का शखावत थाना निजामाबाद, आजमगढ 
3. का0 कृष्ण कुमार यादव  थाना निजामाबाद, आजमगढ 
4. रि0का0 अखिलेश कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ

और नया पुराने