Breaking News

05 मई 2022 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 02 मई-- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मा0 सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी, राज्य महिला आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज  4.0 के अन्तर्गत महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक आवेदिकाओ की सुगमता के दृष्टिगत दिनांक 05 मई 2022 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। 
उन्होने सर्व साधारण को सूचित किया है कि दिनांक 05 मई 2022 को पूर्वान्ह में 11ः30 बजे जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये जाने एवं किसी भी प्रकार की हिंसा/अत्याचार/शोषण से पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों के निस्तारण हेतु बैठक स्थल पर पहुचें। उक्त आहूत बैठक की विस्तृत जानकारी रवि कुमार कनिष्ठ सहायक के मोबाइल नम्बर 8707546625 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।


विज्ञापन: ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे, ईद का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आए। एंजल बर्ड स्कूल जीयनपुर की तरफ से आप सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं।

Eid Mubarak

स्कूल प्रशासन-

प्रशांत कुमार,फजल खान
एंजल बर्ड स्कूल, जीयनपुर आजमगढ़
मो- 9598953993

और नया पुराने