Breaking News

सठियांव स्थित मॉ प्रभावती पीजी कालेज एवं क्रास बेली डिग्री कालेज में कुल 283 टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 14 मई-- उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना 2021-22 के अन्तर्गत आज सठियांव स्थित मॉ प्रभावती पीजी कालेज एवं क्रास बेली डिग्री कालेज में कुल 283 टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण मा0 मुख्य अतिथि श्री विजय बहादुर पाठक, सदस्य विधान परिषद के द्वारा किया गया।
मॉ प्रभावती पीजी कालेज सठियांव के 73 बच्चे एवं क्रासबेली डिग्री कालेज सठियांव के 210 छात्र/छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया। 
इसी क्रम में मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक, सदस्य विधान परिषद द्वारा सर्वादय पालिटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज हरवंशपुर आजमगढ़ में 167 छात्र/छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया गया। टैबलेट/स्मार्टफोन के वितरण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और नया पुराने