Breaking News

सड़क दुर्घटना में हुई एक की मौत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़ : थाना कोतवाली जीयनपुर अंतर्गत रौजा सैफन पट्टी गांव के पास सड़क पर गांव के ही राम दुलारे राजभर पुत्र बनारसी राजभर का आज सुबह 8:45 पर एक्सीडेंट हो गया जिनको आजमगढ़ अस्पताल ले जाया गया वहां से रिफर होने के बाद एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई मौत की सूचना पर गांव में घर में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम दुलारे राजभर 60 अपने घर से जीयनपुर सब्जी मार्केट में सब्जी बेचने के बाद वह पकवा इनार गया हुआ था जहां से दवा लेकर ऑटो से घर आ रहा था गांव के पास ऑटो से जैसे ही उतरा उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली गुजरी और ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां रिफर होने के बाद दूसरे प्राइवेट अस्पताल जाते समय लगभग 10:00 बजे उसकी मौत हो गई। राम दुलारे राजभर के 2 पुत्र हरिश्चंद्र और अरविंद तथा एक लड़की सुमन और पत्नी बेइ ली देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शाम को लगभग 3:30 पर लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए से भेज दिया है।

और नया पुराने