आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 28 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री के सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ के यूनिवर्सल कोचिंग सेंटर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले लगभग 200 छात्र छात्राओं को यातायात प्रभारी धनंजयशर्मा के द्वारा जागरूक किया गया छात्र छात्राओं को यातायात के संकेत नियमों को पालन करने हेलमेट सीट बेल्ट ओवरस्पीडिंग ड्रंकन ड्राइविंग स्टंट बाइक बाइक पर तीन सवारी इत्यादि के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया ।साथ ही यातायात संबंधी पंपलेट बांटे गए इस मौके पर सीसीटीएनएस प्रभारी आशीष पांडे hcp ट्रैफिक संतोष सिंह संस्था के संस्थापक वैभव और यातायात कर्मी मौजूद रहे।