Breaking News

आंधी व तूफान से लोगों की बढ़ी धड़कने, गर्मी से मिली राहत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आंधी-पानी ने मचाई आफत।

तेज आंधी व तूफान जैसी स्थिति बनी रही।

तेज आंधी से  किसानों के आम के फसलों का हुआ भारी नुकसान।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्रों में आज देर शाम आंधी शुरू हो गई में तेज आई आंधी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह बिजली के खंभे गिरने व पेड़ उखड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।वही शाम करीब चार बजे  तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई और वातावरण में अंधेरा छा गया। आंधी इतनी तेज थी, कि जगह-जगह बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए। क्षेत्र में कई पेड़ व बिजली का खम्भा उखड़ गया है। जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वही किसानों ने बारिश के लिए आस  लगाई है।

और नया पुराने