Breaking News

जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी विनीत रंजन ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़: बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के देउरपुर से बनकट जगदीश जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर के इस गांव के ग्रामीणों ने समाजसेवी विनीत रंजन के नेतृत्व में आज उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद   को जर्जर रोड की मरम्मत के संबंध में ज्ञापन सौंपा । बता दें कि देऊरपुर से भाऊपुर लालपुर तक जाने वाली  10 किलोमीटर लम्बी नहर मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है , जिसके निर्माण एवं मरम्मत के लिए समाजसेवी विनीत रंजन के नेतृत्व में  क्षेत्र के सर्वेश  उमेश  सुरेंद्र राम दीपक प्रजापति कोदीराम त्रिभुवन वर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया साथ ही संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके सिंह को समाजसेवी विनीत रंजन ने सड़क के निर्माण को लेकर के पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया शीघ्र ही निर्माण की बात कही बता दें कि देउरपुर से बनकट जगदीश जाने होते हुए लालगंज तक जाने  वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जिस सड़क पर लोगों का चलाना दूभर हो गया है लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं रात के अंधेरे में लोग सड़क में गड्ढों में गिर रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया 10 वर्षों से इस सड़क का ना तो निर्माण किया गया ना ही सड़क की मरम्मत की गई जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है इस समस्या को समाजसेवी विनीत रंजन ने प्रमुखता से लेते हुए संबंधित विभाग के उच्च कर्मचारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया साथ ही अनुरोध किया कि शीघ्र सड़क का निर्माण कराया जाए शीघ्र ही अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि हम एनएच 333 पर चक्का जाम करेंगे के साथ भूख हड़ताल की भी दी चेतावनी दी  इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके सिंह द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही मई माह से सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा शासन स्तर से इस सड़क निर्माण के लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है शीघ्र सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। लेकिन मई के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू कराने का आश्वासन तो विभाग द्वारा दे दिया गया लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ यह देख समाजसेवी विनीत रंजन ने आज पुन आज उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को जर्जर सड़क के मरम्मत और निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही रोड का निर्माण नहीं शुरू होता है तो 12 जून को हम ग्रामीण भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे इस संबंध में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि ज्ञापन में ग्रामीणों की मांग जायज है इस प्रार्थना पत्र को शीघ्र ही संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा जिससे समय से ही जर्जर सड़क का निर्माण कराया जा सके।

और नया पुराने