आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 13 मई-- मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड निर्गत किये जाने हेतु निर्धारित प्रारूप पर सूचना सभी पेंशनरों द्वारा कोषागार में जमा किया जाना है।
मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स से अनुरोध किया है कि कोषागार सूचना पट पर चस्पा प्रारूप पर नवीनतम स्टाम्प साइज कलर फोटो चस्पा कर एवं वांछित सूचना भर कर कोषागार आजमगढ़ में किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा दें। जिससे प्रस्तावित स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।