आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जहानागंज
आज़मगढ़: दिनांक- 28.05.2022 को उ0नि0 भोला नाथ सोनकर मय हमराह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दौलताबाद की तरफ से पैदल भुजही के तरफ आ रहा है जिसके पास अवैध कट्टा व कारतूस है । पुलिस बल द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर उक्त को पकड़ लिया गया व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम रामानन्द यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी कादीपुर थाना जहानागंज आजमगढ बताया । उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बरादम हुआ। समय करीब 09.30 बजे कौतुकपुर तिराहे बलई सागर जाने वाले मार्ग पर पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पुछताछ विवरण— रामानन्द यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी कादीपुर थाना जहानागंज आजमगढ उम्र लगभग 29 वर्ष पूछने पर बता रहे है कि श्रीमान् जी मै उपरोक्त पत्ते का निवासी हूं । हमारी गाव मे दुश्मनी चलती है । हमारे ऊपर गलत तरीके से मुकदमे गांव वाले लिखवा दिये है जिससे बचने के लिये सुरक्षा के दृष्टिकोण से मै एक तमन्चा व कारतूस अपने पास रखा था जिसका लाईसेन्स मेरे पास नही है । मै बाजार काम के लिये जा रहा था कि रास्ते मे पुलिस वाले चैकिंग के दौरान मुझे पकड़ लिये । मुझसे गलती हो गयी क्षमा करने की कृपा करे । मै इसे किसी भी व्यक्ति को मारुगा नही । जुर्म से इन्कार करते हुये अपनी सफाई मा0 न्यायालय मे देने को कह रहा है।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0स0 211/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0स0 211/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जहानागज आजमगढ
2. 02/20 धारा 147/148/34/120बी/302 भादवि भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
3. 70/20 धारा 188 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
4. 01/17 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) 1986 थाना फुलपुर आजमगढ़
5. 252/16 धारा 394 भादवि थाना फुलपुर आजमगढ़
6. 296/16 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना फुलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
रामानन्द यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी कादीपुर थाना जहानागंज आजमगढ उम्र लगभग 29 वर्ष
बरामदगी
1. एक अदद तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1-उ0नि0 भोलानाथ सोनकर थाना जहानागंज आजमगढ़
2- का0 जितेन्द्र यादव थाना जहानागंज आजमगढ़
3.का0 अजीत कुमार थाना जहानागंज आजमगढ़
4.का0 धर्मेन्द्र यादव थाना जहानागंज आजमगढ़