Breaking News

जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु बैठक का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 26 मई-- मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली तथा उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों पर माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जितेन्द्र कुमार सिंह मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु बैठक का आयोजन किया गया। 
मा0 जनपद न्यायाधीश ने बताया कि समस्त अपर जनपद न्यायाधीश आगामी विशेष लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक आर्बिट्रेशन वादों को चिन्हित कर उनका तामीला कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करें, जिससे कि दिनांक 29 मई 2022 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में आर्बिट्रेशन मामलों का अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। बैठक में उक्त आर्बिट्रेशन, विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा भी की गयी, तदोपरान्त बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी। 
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-01 बीडी भारती, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-06 रामानन्द, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-08 अनिल कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या- 07 सौरभ सक्सेना, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री अनीता, राहुल श्रीवास्तव, विष्णु सिंह, शेषमणी तिवारी एवं विजय कुमार सिंह अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

और नया पुराने