Breaking News

आम उत्पादकों के साथ कृषि- निर्यात के संभावनाओं हेतु बैठक का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 26 मई-- श्रीमती ममता सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी की अध्यक्षता में आम उत्पादक कृषकों एवं बागवानों को निर्यात से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी/तकनीकी मार्गदर्शन एवं जिले के विकासशील आम उत्पादकों के साथ कृषि- निर्यात के संभावनाओं हेतु बैठक का आयोजन किया गया। 
एपीडा, वाराणसी के प्रतिनिधि आनन्द द्वारा आम उत्पादक कृषकों को हार्टीनेट (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के वेबसाइट पर पंजीकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। आनंद प्रकाश, फील्ड ऑफिसर, एपीडा ने कृषि निर्यात से जुड़ी जानकारियों को साझा किया, जिसमे हार्टिनेट वेबसाइट पर किसानों के पंजीकरण, कृषि- निर्यात के लिए आवश्यक मानकों/पंजीकरण एंव एपीडा के वित्तीय सहायता योजना, एपीडा द्वारा आयोजित सम्मेलन आदि बारे में जागरूक कराया गया। 
अखिलेश यादव, जिला प्रबन्धक, कृषि विपणन एंव कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने कृषि निर्यात में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय के योजनाओं एवं क्लस्टर निर्माण की जानकारी से अवगत कराया। 
श्रीमती ममता यादव, जिला उद्यान अधिकारी ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने हेतु किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की बात कही और बताया कि एपीडा हार्टिनेट पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण की शुरुआत कर दी गयी है।
बैठक में फील्ड ऑफिसर, एपीडा, वाणिज्य एंव उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, जिला प्रबन्धक, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उ0प्र0, उद्यान विभाग के कर्मचारी एंव 20 प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

और नया पुराने