Breaking News

परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र,आजमगढ़ द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर दिया गया आवश् यक दिशा निर्देश।
डी0आई0जी0 आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक मऊ घुले सुशील चंद्रभान व पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नैय्यर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ शैलेन्द्र लाल के साथ उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कर अपराध व गैगेस्टर, टॉप-10, माफिया एवं घुमन्तू गिरोह,महिला उत्पीड़न, पॉस्को एक्ट के पंजीकृत अभियोगों में कृत कार्यवाही,पुरस्कार घोषित व वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही,गैगेस्टर एक्ट/रा0सु0का0 के अंतर्गत कार्यवाही,पैदल गस्त अभियान,एन्टी रोमियो स्क्वाड व मुकदमों की पैरवी आदि की समीक्षा किया गया।

और नया पुराने