Breaking News

मेहनगर: लूट की घटना का सफल अनावरण: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, रेकी करने वाले अभियुक्त सहित 04 गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना- मेंहनगर जनपद आजमगढ़

01 तमंचा, 01 पिस्टल 02 जिन्दा व 06 खोखा कारतूस व लूट के 25 हजार रूपय व अन्य सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

 आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)  वादी जितेश सिंह पुत्र इन्द्रदेव सिंह निवासी ग्राम दामा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ की तहरीरी सूचना कि दिनांक 28.04.22 को समय 11.20 बजे अपनी मोटर साइकिल CT रजि0 UP50 BR4603 से अपने जन सेवा केन्द्र धरनीपुर रानीपुर जा रहा था कि धरनीपुर रानीपुर दामा बाहा पुलिया से करीब 20 मीटर बबूल के पेड़ के पास पहुचा वही मोटर साइकिल से तीन लोग मौजूद थे जैसे ही मै पास पहुचा ये लोग मेरे टायर पर गोली मारी और मेरा बैग लूट लिया जिसमे मेरा करीब एक लाख पचास हजार रूपया था और लैपटाप मोबाइल मो0 सीम नं0 9140xxxxxx, 7376xxxxxxxx फिंगर प्रिन्ट हार्ड डिस्क 2TB एक कैश पाप मशीन था और इन लोगो मे से दो लोगो के पास असलहा था ये लोग हमको डराये और सारा समान रूपया लूट लिया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0129/22 धारा 392 भादवि बनाम मो0 सा0 पर सवार तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। 

गिरफ्तारी की विवरण - दिनांक 13.05.2022 को थानाध्यक्ष बसन्त लाल मय हमराह का. अमित यादव, का. हिमांशु गिरि, का. वसीम अकरम, का. सोनू यादव, म.का. रेखा चौधरी के तलाश वांछित अभियुक्त व चेंकिग में मामूर था कि मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/22 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त
  1. सिद्धार्थ सिंह पुत्र छेदी सिंह सा0 सरकी थाना केराकत जनपद जौनपुर 2.शिवकान्त पाठक उर्फ चन्दन पाठक पुत्र अजय पाठक सा0 करिया गोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को समय 12.10 pm पर अक्षैबर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से लूट का माल एक अदद लैपटाप, मय चार्जर, व एक अदद बैग रंग लाल, व 8500 रुपये नगद बरामद किया गया।  तथा अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि घटना में 1.विवेक सिंह पुत्र राजनरायन सिंह सा0 गंजोर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ 2. पुनीत सिंह उर्फ कुलदीप सिंह उर्फ रजनीश सिंह पुत्र रणवीर सिंह ग्राम भगासा थाना सरपतहा जौनपुर भी शामिल थे। जिनकी तलाश थाना स्थानीय से की जा रही है। आज शाम चेंकिग के दौरान अभियुक्तगण शेखूपुर पुलिया पर दिखाई दिये पीछा किया गया तो अभियुक्तगण गोपालपुर की तरफ भागे की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम उ0नि0 कन्हैयालाल, का. धर्मवीर प्रजापति, का. राहुल यादव, का. राकेश यादव के द्वारा भी पीछा किया गया तो अभियुक्त हटवा मोड़ की तरफ मुड़कर भागने चाहे कि मोटर साइकिल फिसलने से गिर गये दोनों बदमाश पुलिस पार्टी पर लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे आत्मरक्षार्श जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाशो के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त पुनीत के दाहिने व अभियुक्त विवेक के बाए पैर में गोली लगी । मौके से अभियुक्त विवेक के पास से एक अदद पिस्टल व 3 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर व लूट के 10000 रुपये तथा अभियुक्त पुनीत के पास से एक अदद तमंचा व दो खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व लूट के 7500 रुपये व मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुआ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है 

गिरफ्तारी का स्थान –  1.अक्षैबर पुलिया , 2.हटवा मोंड़  समय – 1. 12.10 बजे  2. 20.00 बजे

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 129/22 धारा 392 भादवि थाना मेंहनगर

आपराधिक इतिहास- 1.मु.अ.सं.147/2021 धारा307,504,506 भादवि थाना देवगाँव, आजमगढ़
 
अभि0 विवेक सिंह - 1.मु0अ0सं0 17/2017 धारा 147,148,149,307,323,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना मेंहनगर 2.103/17 धारा 354/452/506 भादवि थाना गम्भीरपुर, 3.मु0अ0सं0 115/21 धारा 307/392/393 भादवि थाना फूलपुर, 4.मु0अ0सं0 118/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व  307/411/419/420/467/468 भादवि थाना फूलपुर 5.मु0अ0सं0 142/21 धारा 307 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर 6.मु0अ0सं0 79/21 धारा 307/504 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़

 गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सिद्धार्थ सिंह पुत्र छेदी सिंह सा0 सरकी थाना केराकत जनपद जौनपुर 
2.शिवकान्त पाठक उर्फ चन्दन पाठक पुत्र अजय पाठक सा0 करिया गोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 
3.विवेक सिंह पुत्र राजनरायन सिंह सा0 गंजोर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ 
4. पुनीत सिंह उर्फ कुलदीप सिंह उर्फ रजनीश सिंह पुत्र रणवीर सिंह ग्राम भगासा थाना सरपतहा जौनपुर

 बरामदगी -  लूट के 26000 रुपये नकद, मोबाइल, एक अदद लैपटाप, मय चार्जर, व एक अदद बैग रंग लाल, एक अदद पिस्टल .32 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस, एक अदद तमंचा .315 बोर जिन्दा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- टीम -1 थानाध्यक्ष बसन्त लाल मय हमराह का. अमित यादव, का. हिमांशु गिरि, का. वसीम अकरम, का. सोनू यादव, म.का. रेखा चौधरी टीम-2 उ0नि0 कन्हैयालाल, का. धर्मवीर प्रजापति, का. राहुल यादव, का. राकेश यादव

और नया पुराने